Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

कलेक्टर ने खुशी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बुजुर्गों को राखी बांधकर लिया आशीर्वाद, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।

बलरामपुर…

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित खुशी वृद्धाश्रम पहुंचीं। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कलेक्टर ने बुजुर्गों को अपने हाथों से राखी बांधी, उनका आशीर्वाद लिया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वृद्ध महिलाओं को साड़ियां भी भेंट की गईं। कलेक्टर के आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम में खुशी और भावुकता का माहौल रहा। बुजुर्गों के चेहरों पर भी खुशी और अपनत्व की भावना नजर आई।

इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन और दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम के सभी कमरों एवं परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संस्था द्वारा बुजुर्गों की देखभाल के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और मंदिर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर खुशी वृद्धाश्रम के संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से कलेक्टर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रक्षाबंधन पर कलेक्टर का वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ पर्व मनाना प्रशासन की संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *