Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

100 नग साल चिरान जब्त, वन विभाग ने दो आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई।

बलरामपुर। 

वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वन विभाग ने अवैध रूप से रखे साल चिरान के खिलाफ कार्रवाई की है।

वन विभाग के अनुसार 22 सितंबर 2026 को वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत बीट मुरका के ग्राम बसेराकला में धनी राम पिता मनोहर एवं रामधनी पिता मनोहर, जाति गोड़, निवासी ग्राम बसेराकला के घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट क्रमांक 06/25 जारी किया गया था। तलाशी के दौरान मौके से साल चिरान के 100 नग, कुल 1.806 घनमीटर बरामद कर जब्त किया गया।

मामले में वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22039/14 एवं 23694/10, दिनांक 22 सितंबर 2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) क के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जप्ती की कार्रवाई प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना (स.व.स.) के नेतृत्व में वनपाल अनिल कुजूर, प्रहलाद तिवारी, रामकुमार यादव, मथुरा दुबे, सुदाय एक्का सहित वनरक्षकों की टीम द्वारा नियमानुसार की गई। कार्रवाई के दौरान रामलगन यादव, अजीत कुजूर, राजेश राम, शिवशंकर सिंह, सरेन्द्र सिंह उईके, प्रवीण बेक, संजीव सिंह एवं देवीलाल वनरक्षक मौके पर उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *