Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRamanujganj

उफनती कनहर नदी में बहा युवक, जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष।

रामानुजगंज….

कनहर नदी में इन दिनों तेज बहाव के बीच एक युवक के बहने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामानुजगंज के एनिकट के पास पैर फिसलने से युवक उफनती कनहर नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बहने लगा।
बताया जा रहा है कि नदी के तेज बहाव के बीच युवक काफी देर तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। बहते-बहते वह करीब 500 मीटर दूर अंतरराज्यीय पुल के समीप तक पहुंच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में कनहर नदी के एनिकट के पास की बताई जा रही है। युवक की स्थिति और तलाश अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *