यात्री परिवहन करते पिकअप वाहन को किया जब्त, दो पिकअप और ऑटो पर चालानी कार्रवाई।
बलरामपुर…..
जिले में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड राजपुर क्षेत्र में मालवाहक पिकअप वाहन में यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन को जब्त कर राजपुर थाना परिसर में खड़ा कराया है।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने दो अन्य पिकअप वाहनों एवं एक ऑटो के विरुद्ध भी नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की। इन वाहनों से कुल 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी है। साथ ही मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन नहीं करने की अपील की गई है। विभाग ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।