नीट पेपर लीक व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में वाड्रफनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला।
वाड्रफनगर/बलरामपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को वाड्रफनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।
राजीव गांधी चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र विरोधी नीतियां अपना रही है तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य खलील अहमद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय यादव, रामवृक्ष जगते, दयाशंकर पटवा, महामंत्री प्रदीप पटेल, सुशील शुक्ला, कोषाध्यक्ष इशफाक खान, मंडल अध्यक्ष रामनारायण जगते, चंद्रशेखर यादव, राजेश पटवा, बलराम यादव, अकील अहमद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धिनारायण कनौजिया, नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र कुशवाहा, संजीव यादव, महामंत्री गोपाल रवि, अकेत जायसवाल, अश्विनी यादव (बाबू), मयंक यादव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अतुल यादव, दीपक गुप्ता, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु जायसवाल, मोनू यादव, आशीष यादव, अमन, सुनील, दीपक, रोशन, शिवम, झब्बूलाल कनौजिया, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।