Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

एकलव्य विद्यालय की 2 एकड़ शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

वाड्रफनगर/बलरामपुर…

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के कोटराही गांव में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए आरक्षित करीब 2 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशासनिक अमला बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन के अनुसार, शासकीय भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर की सहायता से भूमि पर बने अस्थायी एवं अवैध ढांचों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद एकलव्य विद्यालय के अधोसंरचना विकास, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आदिवासी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

फिलहाल मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं तथा कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *