Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत।

बलरामपुर/त्रिकुंडा…

जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शारदापुर (सु) पतराटोला निवासी अजय पिता देवबली 25 वर्ष खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि अजय को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय के शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर त्रिकुंडा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे शारदापुर गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय खेती-किसानी के कार्य में जुटा हुआ था, तभी यह दुखद हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *