Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

राजपुर में बारिश का पानी घरों में घुसा, जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल।

राकेश जायसवाल…

राजपुर/बलरामपुर। 

राजपुर तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय से महज करीब 600 मीटर की दूरी पर एनएच-343 किनारे स्थित मकानों में बारिश का पानी घुसने से रहवासी परेशान हैं। घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों को बाहर निकलने के साथ-साथ दैनिक कार्य करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या की जानकारी पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण स्थिति अब गंभीर होती जा रही है। बारिश का पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब होने की बात भी सामने आ रही है। स्थिति से परेशान कुछ लोग घर से बाहर रहने को मजबूर हो गए हैं।

रहवासियों का आरोप है कि एनएच विभाग द्वारा सड़क किनारे जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। नालियों अथवा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों की ओर पहुंच रहा है। लगातार पानी भरने से मकानों की दीवारों के कमजोर होने का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएच विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दीवार गिरने जैसी घटना से जन-धन की हानि हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *