Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocal

राजपुर गागर नदी पुलिया के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई आदिशक्ति बस, बड़ा हादसा टला।

राजपुर/बलरामपुर…

राजपुर क्षेत्र में एनएच-343 पर गागर नदी पुलिया के पास मंगलवार को आदिशक्ति बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद एनएच-343 पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस एवं बरियों चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए आवागमन बहाल कराया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच-343 की सड़क की हालत और जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों एवं खराब मार्ग के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुधार की मांग भी उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *