Skip to main content

BalrampurChhattisgarhLocalRamanujganjWadrafnagar

रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क धंसी, प्रशासन ने की बैरिकेडिंग, भारी बारिश के बाद कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ा, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील।

बलरामपुर/ वाड्रफनगर…

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच रामानुजगंज क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक हुई तेज वर्षा के बाद कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे एनीकट के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया। इस दौरान रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रभावित स्थल की बैरिकेडिंग कर दी।

संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क के धंसे हुए हिस्से के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए हैं। साथ ही लाल रिबन और रिफ्लेक्टर टेप लगाकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है, ताकि रात के समय या कम दृश्यता की स्थिति में भी वाहन चालकों को खतरे की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवागमन जल्द सामान्य हो सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग से गुजरते समय पूरी सावधानी बरतें, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र के निकट न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *